सिंगरौली: खाद की कमी से परेशान किसानों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, फसलों को नुकसान का डर
सिंगरौली जिले में यूरिया खाद की भारी किल्लत हो गई है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि हजारों किसान खाद के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़े हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। जिले में यूरिया का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो चुका है।गुरुवार को सैकड़ों किसान खाद नहीं मिलने से नाराज होकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए और प्रदर्शन किया। हालात तनावपूर्ण होते देख बैढ़न थाना और महि