गाज़ियाबाद: CDO गाजियाबाद ने विभागीय अफसरों के साथ विकास कार्यों को लेकर की अहम बैठक, हुई चर्चा
गाजियाबाद के मुख्य विकास अधिकारी यानि CDO गाजियाबाद अभिनव गोपाल ने सोमवार शाम करीब साढ़े 6 बजे विभागीय अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। बैठक में सोलर रूफटॉप के लगाने हेतु ऋण स्वीकृति, आंगनबाड़ी केंद्रों को स्मार्ट बनने की कार्यवाही, प्रत्येक विकास खंड में एक-एक ग्राम पंचायत में अन्नपूर्णा भवन निर्माण की कार्यवाही के संबंध में निर्देश दिए गए।