नगरी: मल्हारी के पास भारी मात्रा में शराब के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Nagri, Dhamtari | Apr 11, 2026 सिहावा थाना से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार एक व्यक्ति के द्वारा अपने मोटरसाइकिल में अवैध रूप से शराब परिवहन करने की सूचना मुखबिर से मिली थी। सूचना पर पुलिस मल्हारी रानीगांव केनाल के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल में आ रहे व्यक्ति को रोका। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 10 लीटर महुआ शराब और मोटरसाइकिल को जब्त किया है।