रहुई: कब्रिस्तान की जमीन पर अतिक्रमण के मामले में 34 लोगों को नोटिस मिलने के बाद ग्रामीण अंचल कार्यालय रहुई पहुंचे
Rahui, Nalanda | May 27, 2026 रहुई प्रखंड के भंडारी गांव में गैर मजरूआ आम कब्रिस्तान की जमीन पर अतिक्रमण कर मकान बनाकर रह रहे 34 लोगों को अंचलाधिकारी द्वारा नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में संबंधित लोगों को भूमि पर स्वामित्व से जुड़े साक्ष्य के साथ 27 मई बुधवार को अंचल कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। नोटिस मिलने के बाद बुधवार को सभी संबंधित लोग अंचल कार्यालय रहुई पहुंच