रामगढ़: रामगढ़ में सीआईडी कार्यालय का उद्घाटन, अपराध नियंत्रण में मिलेगी मजबूती: विधायक सुखवंत सिंह
Ramgarh, Alwar | May 8, 2026 रामगढ़ कस्बे के किला मोहल्ला स्थित अटल केंद्र में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे नए सीआईडी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में सुखवंत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ रामगढ़ डीएसपी पिटू कुमार,नगर पालिका ईओं जगदीश खीचड,अलवर सीआईडी से पुलिस निरीक्षक मनोज सोनी सहित कई अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।