🕌 चेहल्लुम को लेकर रोहतास प्रशासन पूरी तरह अलर्ट
■ सासाराम अनुमंडल : 166 स्थान ✅ डेहरी अनुमंडल : 96 स्थान ✅ बिक्रमगंज अनुमंडल : 103 स्थान पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तैनात
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में सासाराम के मल्टीपर्पस हॉल में चेहल्लुम पर्व-2026 को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई।
बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी ताजिया जुलूस केवल पूर्व स्वीकृत मार्ग से ही निकलेंगे, डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा तथा अवैध हथियार, भड़काऊ नारे, अशोभनीय प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
📍 जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं— ✅ सासाराम अनुमंडल : 166 स्थान ✅ डेहरी अनुमंडल : 96 स्थान ✅ बिक्रमगंज अनुमंडल : 103 स्थान पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तैनात किए गए हैं। सासाराम शहर में अलग से मोबाइल गश्ती की व्यवस्था भी रहेगी।
प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों से बचें, सामाजिक सौहार्द बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन या पुलिस को दें।
शांति, भाईचारे और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं चेहल्लुम। 🤝
#Rohtas #Sasaram #Chehallum2026 #RohtasPolice #DistrictAdministration #Peace #LawAndOrder #RohtasMedia