बिहार: गोमहर गांव से 2 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Bihar, Nalanda | Feb 13, 2024 औंगारी थाना क्षेत्र के गोमहर गांव से 2 लीटर देसी शराब के साथ गजाधर रविदास के पुत्र पिंटू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में औगारी थाना प्रभारी ने बताया कि संध्या गस्ती के दौरान यह लोग तीन व्यक्ति शराब लेकर हाथ में जा रहे थे। पुलिस को देख शराब को फेंक दिया, उसके बाद पुलिस दौड़कर पिंटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।