बिहार: मैट्रिक परीक्षा को लेकर टाउन हॉल में अपर समाहर्ता ने प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को किया ब्रीफ
Bihar, Nalanda | Feb 13, 2024 अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में टाउन हॉल में मंगलवार को भयमुक्त वातावरण में मैट्रिक परीक्षा संपन्न कराने हेतु सभी केंद्राधीक्षकों एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों का ब्रीफिंग किया गया । इस परीक्षा के आयोजन के लिए नालंदा जिला में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बिहार शरीफ में 19, हिलसा में 08 तथा राजगीर में 09 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।