बिहार: पुलिस पर हमला करने के मामले में रहुई थाना पुलिस ने दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार।
Bihar, Nalanda | Feb 13, 2024 रहुई थाना क्षेत्र के रहुई गांव से पुलिस पर हमला करने के मामले में अजय कुमार यादव और ऋतुराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में रहुई थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शराब के मामले में छापेमारी करने के लिए पुलिस गई थी। इस दौरान पुलिस पर इन लोगों ने हमला कर दिया ,जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।