पटोरी: श्रद्धा से सराबोर तीसरे दिन कथा में उमड़ा जनसैलाब, सती और ध्रुव चरित्र ने किया भावविभोर
मोहनपुर प्रखंड के बघडा पंचायत स्थित डाकघर के निकट आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भगवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा सुनने के लिए बच्चे, युवा और बुजुर्गों में खास उत्साह देखा गया। लोग श्रद्धा भाव से समय से पहले ही पंडाल पहुंचने लगे। कथा वाचक श्री त्रिभुवनदास जी महाराज ने सती चरित्र और ध्रुव चरित्र का मधुर संगीतमय वर्णन किया।