अतर्रा: अतर्रा में डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल
Atarra, Banda | May 31, 2026 चित्रकूट जनपद के अमानपुर गांव निवासी 28 वर्षीय रोहित पुत्र बबली अपनी ननिहाल गिरवां थाना क्षेत्र के चटसरा गांव बाइक से जा रहा था। इसी दौरान अतर्रा कस्बे के पीजी कॉलेज के समीप नवनिर्मित डिवाइडर से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।