पिपरई: पिपरई डकैती कांड: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूटी गई पूरी रकम फरियादी को वापस मिली
पिपरई थाना क्षेत्र में डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को शाम लगभग चार बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों से लूटे गए एक लाख 55 हजार 500 रुपये बरामद कर माननीय न्यायालय के आदेश पर फरियादी ब्रजमोहन यादव को वापस सौंप दिए।