चौरीचौरा: चौरीचौरा में एक महिला ने की आत्महत्या
चौरीचौरा क्षेत्र के आमकोल गांव के अंबेडकर टोला निवासिनी नेहा (28) पत्नी सन्नी ने गुरुवार की सुबह घर के अंदर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर डायल 112 की पुलिस पहुंची। महिला का कमरा अंदर से बंद है। खिड़की से फंदे से लटकी दिखी। पीआरवी पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा को सूचना दे दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला।