औराई: जनार में बागमती नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के जनार इलाके में बागमती नदी में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे में शव बरामद किया। मृतक का पहचान सीतामढ़ी जिले के महिंदवारा थाना क्षेत्र के गोविंद पितौझिया गांव के 65 वर्षीय रामचंद्र बैठा के रूप में हुई है।