अटरू: अटरू क्षेत्र में तेज धूप और गर्मी से पारा 2 डिग्री बढ़ा
Atru, Baran | Jun 27, 2026 तेज गर्मी व उमस से लोग बेहाल, शाम को छाए बादल, पारा 39 डिग्री अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2-2 डिग्री की बढ़ोतरी क्षेत्र में शुक्रवार को दिनभर तेज गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किए रखा। जो आज शनिवार को भी जारी है। दोपहर में तेज धूप और बढ़े तापमान के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि शाम होते-होते मौसम में में बदलाव देखने को मिला।