जमुई: गम्हरिया में 04 सहेलियों ने सल्फास की एक गोली चॉकलेट समझकर खाई, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर
Jamui, Jamui | May 31, 2026 गम्हरिया गांव में घांस गढ़ने बहियार की ओर गई चार सहेलियों ने चाकलेट समझकर सड़क पर गिरे सल्फास की एक गोली को तोड़कर आपस मे बांटकर खा ली। शाम तक जब चारों बच्चियां घर पहुंची तो अचानक सभी को उल्टी होने लगी और तबियत बिगड़ गई। परिजन को घटना की जानकारी हुई तो फौरन चारों बच्चीयों को इलाज के लिए शनिवार की रात 8:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया।