दरभंगा: दरभंगा में व्यापारी से लूट के मामले में सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित के घर की मुलाकात
दरभंगा में बीते दिनों सोने चांदी के व्यापारी से हुए करोड़ों रुपए की लूट के मामले में रविवार को पीड़ित के घर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पहुंचे। जहां पीड़ित परिवार से मुलाकात करते हुए कई बातों की जानकारी ली। वहीं दरभंगा हवाई अड्डे पर ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस संबंध में सांसद ने रविवार को दिन के 12 बजे मीडिया जानकारी दी।