राजगढ़: राजगढ़ कलेक्टर ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित किया, आवश्यक दिशा निर्देश दिए
मध्य प्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के निर्देशानुसार राजगढ़ जिले में 16 में से 10 दिवस तक कृषि रथ का संचालन किया जाएगा। इसको लेकर राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा के द्वारा शुक्रवार को शाम 5:00 बजे करीब कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक की गई। इस दौरान बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।