गोविंदगढ़: रामगढ़ की बेरे की घाटी में मिला मृत गोवंश, कटी गर्दन मिलने से मचा हड़कंप, डीएसपी समेत भारी पुलिस बल पहुंचा
रामगढ़ थाना क्षेत्र के गोहा गांव के सीमावर्ती इलाके बेरेबास की घाटी में सोमवार दोपहर तीन बजे एक मृत गोवंश मिलने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गोरक्षक दल के सदस्य और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर गोवंश की कटी हुई गर्दन रोड किनारे पड़ी मिली, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।