बदायूं: उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालाब में तब्दील, जलभराव से मरीजों को हो रही भारी परेशानी
Budaun, Budaun | Jul 1, 2026 बदायूं के उझानी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगातार हुई बारिश के बाद भारी जलभराव हो गया। बुधवार को 11 बजे के आसपास अस्पताल परिसर तालाब जैसा दिखाई देने लगा, जिससे इलाज कराने आए मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मुख्य प्रवेश मार्ग और परिसर के कई हिस्सों में पानी भर गया, जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है ।