मधवापुर: तरैया के हनुमान मंदिर में अयोध्या में 22 जनवरी को श्री सीता राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर होगा अष्टयाम महोत्सव
अयोध्या में प्रस्तावित श्री सीताराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए तय तिथि 22 जनवरी को तरैया में महोत्सव का आयोजन करने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. ग्रामीण रणजीत लाल कर्ण ने बताया कि गांव के हनुमान मंदिर परिसर में श्री सीताराम नाम अष्टयाम महोत्सव करने का निर्णय ग्रामीणों ने लिया है. मंदिर के पुजारी रामसेवक दास की अगुवाई में वहां अष्टयाम के अलावा कई तरह के आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे.