भीलवाड़ा: हरिशेवा उदासीन आश्रम में आध्यात्मिक त्रिवेणी का अनुपम संगम, भगवान श्रीकृष्ण को श्रद्धाभाव से अर्पित किए गए छप्पन भोग
भीलवाड़ा। सनातन सेवा समिति, हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर एवं महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन महाराज के सानिध्य में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस कथाव्यास पूज्य स्वामी अशोकानंद जी महाराज (जबलपुर) ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण, गोकुल आगमन एवं उनकी मनोहारी बाल लीलाओं का अत्यंत रसपूर्ण वर्णन किया।