मंझनपुर: सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने काटा केक
कौशाम्बी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को जिले के सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव समेत पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया गया।