जगदलपुर: बस्तर में मंडी बोर्ड उप निरीक्षक परीक्षा शांतिपूर्ण आयोजित, 7,662 परीक्षार्थियों ने कड़े सुरक्षा घेरे में दी परीक्षा
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा आयोजित मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा रविवार को जिले में जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी और मुस्तैद व्यवस्थाओं के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कलेक्टर आकाश छिकारा के नेतृत्व में आयोजित इस परीक्षा के लिए समूचे जिले में व्यापक तैयारियाँ की गई थी।