उधवा: उधवा प्रखंड के 11 परीक्षा केंद्रों में कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में हुई आठवीं बोर्ड की परीक्षा
झारखंड अधिविद्य परिषद रांची द्वारा आयोजित आठवीं बोर्ड की परीक्षा सोमवार को उधवा प्रखंड क्षेत्र के 11 परीक्षा केंद्रों में कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न हुई। दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। प्रथम पाली में हिंदी, अंग्रेजी एवं अतिरिक्त विषय की परीक्षा हुई। जबकि द्वितीय पाली में गणित,विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई।