केसठ: केसठ के कतिकनार गांव में किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन
Kesath, Buxar | Feb 7, 2024 केसठ के कतिकनार गांव में बुधवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। क्षेत्र के लघु किसान एवं प्रगतिशील किसानों ने हिस्सा लिया।गोष्ठी में केसठ फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित की गई थी। जिसमें विशेष फसल लगाने,पशुपालन करने,साग सब्जी उत्पादन, मशरूम उत्पादन,पपीता एवं केला की खेती करने को लेकर जानकारियां दी गई।