केसठ: केसठ में चोरी मामला के पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
Kesath, Buxar | Feb 6, 2024 केसठ में दिन दहाड़े चोरी मामला के पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।पुलिस द्वारा चोर को पकड़ना दूर,उनकी पहचान भी नहीं कर सकी है। जबकि घटना के बाद से ही पुलिस लगातार केसठ में सर्च अभियान चला रही है। इसके बावजूद पुलिस के हाथ खाली है। बता दें कि बीते 1 फरवरी को केसठ में दिन दहाड़े चोरी की घटना हुई थी। जिसमें चोरों ने लाखों रुपए के आभूषण चुराकर ले भागे थे।