केसठ: कचरा प्रसंस्करण इकाई केंद्र रामपुर के स्वच्छता कर्मी का असामयिक निर्धन, स्वच्छता कर्मियों ने मनाया शोक सभा
Kesath, Buxar | Feb 3, 2024 कचरा प्रसंस्करण इकाई केंद्र रामपुर के स्वच्छता कर्मी वीरेंद्र पासवान का असामयिक निर्धन हो गया। जिससे स्वच्छता कर्मियो में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शनिवार को क्षेत्र के स्वच्छता कर्मियो ने जयरामपुर में अपने साथी के निर्धन पर शोक सभा का आयोजन किया। जिसमें दो मिनट की मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।