मुंगावली: मुंगावली स्टेशन की बदहाल व्यवस्था का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, यात्रियों की परेशानी उजागर
मुंगावली रेलवे स्टेशन की अव्यवस्थाओं का एक वीडियो बुधवार को शाम सात बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वीडियो में स्टेशन के गंदे प्रसाधन और टिकट खिड़की पर लगी लंबी कतारें भी साफ देखी जा सकती हैं। बताया जा रहा है कि एक ही खिड़की से सभी तरह के टिकट दिए जा रहे हैं, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।