कैराना: कांधला के गंगेरू गांव में महिला के साथ मारपीट कर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
कांधला थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू में नुसरत नामक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे पीड़ित पक्ष ने बताया कि नुसरत अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। कुछ लोगों ने अपने घर के बाहर भी झाड़ू लगाने के लिए कहा। मना करने पर नुसरत के साथ मारपीट की गई, जिस कारण वह घायल हो गई। मामले में पुलिस से शिकायत की गई है।