बिंदकी: बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड पर बालाजी ट्रेडर्स से गेहूं भरी बोरी चोरी कर रहे चोर, पुलिस देखकर भागे, वीडियो वायरल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड कुंदनपुर गांव से जुड़े बालाजी ट्रेडर्स में मंगलवार तथा बुधवार की मध्य रात करीब 3:00 बजे एक अज्ञात चोर अंदर घुसा। वह गेहूं भरी एक बोरी चोरी कर ले जा रहा था। उसका एक साथी बाउंड्री के बाहर खड़ा था। तभी पुलिस की गाड़ी आता देख गेहूं भरी बोरी छोड़कर दोनों चोर बाइक द्वारा भाग निकले। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।