चित्तौड़गढ़: ANTF की बड़ी कार्रवाई, बाइक के एयर क्लीनर में छुपा कर जोधपुर अफीम ले जा रहे नीमच के 2 लोग गिरफ्तार, पीछा कर पकड़ा गया
एएनटीएफ टीम ने करीब पौने 3 किलो अफीम बरामद करते हुए नीमच के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी अफीम को बाइक के एयर क्लीनर में छुपाकर जोधपुर ले जा रहे थे। एएनटीएफ को सूचना थी कि एक बाइक पर दो लोग अवैध मादक पदार्थ लेकर मध्यप्रदेश से जोधपुर की ओर जायेंगे। टीम ने तुरंत कार्रवाई की और पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी।