रतनी फरीदपुर: किंजर नगला सरैया के पास सड़क हादसे में ससुराल जा रहे युवक की दर्दनाक मौत
जहानाबाद जिले के किंजर नगला सरैया के पास रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से 25 वर्षीय युवक मटुक बिंद की मौत हो गई। वह परसबीघा थाना क्षेत्र के बेलदारी बीघा गांव का रहने वाला था और बाइक से अपने ससुराल जरखा जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक वाहन लेकर फरार हो गया।