बौंली: बौंली थाना पुलिस ने खटाना रोड पर की कार्रवाई, अवैध बजरी परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली किए ज़ब्त
अवैध बजरी परिवहन को लेकर बौंली थाना पुलिस लगातार एक्शन में है।बौंली थाना पुलिस ने आज मंगलवार दोपहर लगभग 1:00 बजे खटाना रोड पर कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर ट्राॅली जब्त किये। हालांकि चालक मौके से फरार हो गए ऐसे में जब्त वाहनों को बौंली थाना लाकर एमएमडीआर एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।