गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में प्रजापति समाज का बड़ा फैसला: 19 जुलाई को होगा दक्षिणी क्षेत्र का महाधिवेशन, संगठन विस्तार पर जोर
गया में रविवार को दोपहर 2 बजे बिहार कुम्हार (प्रजापति) समन्वय समिति, दक्षिणी क्षेत्र, माड़नपुर, गया की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रजापति धर्मशाला, डंडीबाग में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी श्री कैलाश प्रसाद ने की। इसमें समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, समाज की एकजुटता बढ़ाने.