दीवाली को लेकर अग्निशमन तो तैयार लेकिन बेतरतीब दुकानें बढ़ा रही परेशानी
ढालपुर मैदान में 1 मिनट की बजाय लग रहे 20 मिनट
भुंतर में हाइड्रेंट न होने से भी बढ़ सकती है मुश्किल
Kullu Times
देश भर में 8 नवंबर को दीवाली का त्यौहार मनाया जाएगा। ऐसे में जिला कुल्लू में भी अग्निशमन विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द की गई है। लेकिन ढालपुर मैदान में व्यापारिक मेले में बेतरतीब तरीके से लगाई गई दुकानें अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के मुश्किलों को बढ़ा रही है।अग्निशमन विभाग के फायर अधिकारी प्रेम सिंह ने बताया कि यहां पर सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई है और ढालपुर में अतिरिक्त वाहन भी तैनात किए गए हैं।
Kullu, Kullu | Nov 6, 2026