बाबई: माखननगर जनपद पंचायत में सरपंच संघ की बैठक हुई आयोजित ब्लॉक के सभी सरपंच रहे उपस्थित
शुक्रवार को जनपद पंचायत माखननगर में सरपंच संघ की बैठक आयोजित की गई। जिसमें माखननगर ब्लॉक के सभी सरपंच उपस्थित रहे। बैठक में सरपंच संघ की कार्यकारिणी की सर्व सम्मति से घोषणा की गई। जिसमें सभी को अलग-अलग पद दिए गए। वहीं बैठक में आगामी कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह के सम्मान समारोह के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चर्चा की गई।