अशोक नगर: भेटूआ गांव के पास बाइक फिसलने से 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर जिले के भेटूआ गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से एक युवक गंभीर घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जलालपुर निवासी अमर सिंह पुत्र धन सिंह कुशवाहा उम्र 35 वर्ष मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात 1:30 बजे राजपुर से अपने घर जाते समय भेटूआ गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।