नावकोठी: नावकोठी में जनगणना 2027 का कार्य प्रारंभ, 191 प्रगणक नियुक्त
नावकोठी प्रखंड के सभी पंचायत में जनगणना 2027 का कार्य रविवार को भी जारी रहा। मौसम के खराबी के बावजूद प्रगणक और पर्यवेक्षक अपने-अपने एच एल बी का सीमांकन किया। इस दौरान तकनीकी समस्याओं से भी प्रगणक को जूझना पड़ा। हेल्प डेस्क कर्मी इस समस्या के निराकरण के लिए मुस्तैद नजर आए।चार्ज अधिकारी ने बताया कि पूरे प्रखंड में 191 प्रगणक की नियुक्ति की गई है।