बेगूसराय: SP ने डायल-112 की पुलिस को सम्मानित किया, महिला को आत्महत्या से बचाने की उपलब्धि के लिए
कार्यालय कक्ष में मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे एसपी मनीष ने भगवानपुर थाना के डायल- 112 की पुलिस टीम को सम्मानित करने का काम किया है. इस संबंध में एसपी ने बताया कि 19 जनवरी को भगवानपुर थाना अंतर्गत श्रीरामपुर गांव में डायल- 112 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला को आत्महत्या करने से बचाया था.