बेगूसराय: GD कॉलेज की 2 NCC छात्राएं गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ परेड में शामिल होंगी
दिल्ली के कर्तव्य पथ पर जीडी कॉलेज एनसीसी की दो छात्राएं आगामी 26 जनवरी को परेड में शामिल होगी. इन दोनों छात्राओं के चयन पर जहां एक तरफ महाविद्यालय परिवार फुला नहीं समा रहा है, वहीं दूसरी तरफ एनसीसी 5/9 बिहार बटालियन जीडी कॉलेज के लिए यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. यह बातें कॉलेज प्राचार्य प्रो राम अवधेश कुमार ने मंगलवार की शाम 05:00 बजे कही.