बेगूसराय: ITI कैंपस में नियोजन मेला आयोजित, 542 अभ्यर्थियों का हुआ रोजगार के लिए चयन
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में नियोजन मेला का आयोजन मंगलवार की दोपहर 03:00 बजे किया गया. जहां 23 नियोजकों ने 1,117 अभ्यर्थियों का बॉयोडाटा प्राप्त कर 542 अभ्यर्थियों को रोजगार के लिये चयन किया गया. इस बात की जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने कही. इस मौके पर नगर विधायक कुंदन कुमार ने संबोधित किया.