बेगूसराय: भगवानपुर पुलिस ने अपहृत महिला को किया बरामद, एसपी ने दी जानकारी
भगवानपुर थाना की पुलिस ने अपहरण की गई महिला को सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी मंगलवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों भगवानपुर थाना में एक महिला के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान कर महिला को सकुशल बरामद कर लिया है.