डोमचांच: डोमचांच प्रखंड के मसनोडीह स्थित जियोरायडीह बिरहोर टोला में विकास को लेकर प्रशासन सक्रिय, योजनाओं की दी जानकारी
डोमचांच प्रखंड के मसनोडीह अंतर्गत जियोरायडीह बिरहोर टोला में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रशासन ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपायुक्त ऋतुराज, जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, प्रमुख डॉ सतनारायण यादव, बीडीओ भोला पांडेय, झामुमो नेता शालिनी गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।