संदेश: संदेश विधान सभा क्षेत्र में बीजेपी के 46वें स्थापना दिवस पर आयोजित हुई बैठक
7 अप्रैल सोमवार 5 बजे बीजेपी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर बामपाली स्थित पार्टी कार्यालय मे बैठक का आयोजन हुआ। बीजेपी के नेताओं ने शामिल होकर संगठन की गौरवशाली यात्रा और आदर्शों पर अपने विचार साझा किए। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज सिंह मुख्य अतिथि रहे, जिन्होंने पार्टी के ऐतिहासिक सफर पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।