बांगरमऊ: उन्नाव में पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगला, कहासुनी के बाद उठाया कदम, हालत गंभीर बनी हुई
उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र के मल्हौली सरदारनगर गांव में पति-पत्नी द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 10 बजे किसी बात को लेकर 47 वर्षीय कमलेश और उनकी पत्नी 45 वर्षीय उर्मिला के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के बाद कमलेश ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। पति को ऐसा करते देख पत्नी उर्मिला ने भी जहरीला पदार्थ न