पुलिस और पुनर्वास गृह की पहल से बिछड़े युवक आसतीक को मिला परिवार : जालोर। जालोर पुलिस और मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह की संयुक्त पहल से बिछड़े युवक आसतीक को आखिरकार उसका परिवार मिल गया। पुनर्वास गृह प्रबंधन और पुलिस के अथक प्रयासों से युवक के परिजनों का पता लगाकर उसे परिवार से मिलाया गया। परिजनों से मिलते ही युवक की आंखों में खुशी छलक उठी, वहीं परिवार की आंखें भी नम हो गईं। पुनर्वास गृह के मैनेजर विनोद कुमार ने बताया कि संस्था में वृद्ध, बेघर, असहाय और बेसहारा लोगों को पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराया जाता है। इस पहल को पुलिस और पुनर्वास गृह की मानवता की मिसाल बताते हुए परिवार ने सभी का आभार जताया।
Jalor, Jalor | Aug 31, 2026