कैराना: कांधला के इस्सोपुर टील गांव में धारदार हथियार से हमला और मारपीट के मामले में दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
कांधला थाने में गांव इस्सोपुर टील निवासी रेखा देवी ने मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि उन्होंने अपने घर में ही डेरी खोली हुई है। 29 मार्च की शाम करीब सात बजे गांव के ही बाबू, आकाश, छोटा व हिमांशु ने वहां आकर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। उसके तीन बचों के साथ भी लाठी—डंडों से मारपीट की गई। मुकदमे में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए।