हज़ारीबाग: रिश्वत लेते बिजली विभाग का कर्मी एसीबी के हत्थे चढ़ा
रिश्वत लेते बिजली विभाग का कर्मी गिरफ्तार कोडरमा में एसीबी हजारीबाग की टीम ने बिजली विभाग के कर्मी सुनील कुमार को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।आरोप है कि बिजली कनेक्शन बंद कराने और सिक्योरिटी मनी रिफंड की प्रक्रिया के लिए रिश्वत मांगी गई थी। एसीबी ने ट्रैप कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।