चंदौसी: थाना कुढफतेहगढ़ के गांव शाहबाजपुर में नकब लगाकर लाखों की चोरी का दावा, थाना प्रभारी बोले- नहीं मिली कोई शिकायती पत्र
कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव में अज्ञात चोरों ने घर की दीवार काटकर चोरी की वारदात को बुधवार की रात्रि अंजाम दिया। पीड़ित नेपाल सिंह मौर्य ने थाना प्रभारी को दी तहरीर में बृहस्पतिवार शुभ है 10:00 बजे की करीब बताया कि चोर घर में घुसकर सोने के कुंडल, नाक की लौंग, पेंडिल, पैरों की पायल समेत अन्य आभूषण और करीब 2 लाख 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली